देहरादून(भारत नमन ब्यूरो)।अखिल श्री नामदेव समाज कल्याण समिति का वार्षिकोत्सव आगामी 21 जून को यहां हरिद्वार बाईपास रोड पर स्थित विरासत वैंडिंग प्वाइंट मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव में समाज के प्रतिभावान बच्चों के साथ ही 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गो को सम्मानित किया जाएगा।
समिति के महासचिव राकेश कुमार आर्य ने जानकारी दी कि वार्षिकोत्सव में बतौर अतिविशिष्ट अतिथि सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक विनोद चमेाली, महापौर देहरादून सौरभ थपलियाल तथा अन्य पिछडा वर्ग आयोग उत्तराखंड के अध्यक्षसंजय नेगी प्रतिभाग करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलदीप (नानौता),महेन्द्र सिंह (गंगोह), प्रधानाचार्य वेदप्रकाश( मोहमदपुर देवमल),उत्तम नामदेव, सभासद (शामली), संदीप नामदेव (सभासद) शाहपुर उपस्थित रहेंगे।
