देहरादून, 30 मई। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पत्रकारों को पत्रकार गौरव – 2026 से सम्मानित किया । महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी की अध्यक्षता पत्रकारिता दिवस पर यहां सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें बतौर मुख्य वक्ता अमर उजाला के स्थानीय सम्पादक अनूप वाजपेयी ने भाग लिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा है कि पत्रकारिता के स्वरूप में आ रहे बदलाव को स्वीकार करना होगा लेकिन पत्रकार अपना कार्य ईमानदारी और अच्छे से करेंगे तो अपना वजूद बनाएं रखेंगे।उन्होंने आधुनिक तकनीक को सकारात्मक रूप से लेने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में आपकी खबर का असर हो तो वह पत्रकार की जीत होती है। उन्होंने कहा कि हिन्दी पर वर्तमान में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नई पीढी बच्चें हिन्दी सही उच्चारण नहीं कर पाए रहे और न लिख पा रहे। उन्होंने बताया कि एक प्रयोग में यह पाया कि देहरादून में स्कूली बच्चे देहरादून और देवभूमि भी शुद्ध वर्तनी के साथ नहीं लिख पा रहे। यह गंभीर विषय है और इस ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र थापली, वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त योगेश भटट, दून इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक डाॅ डीएस मान, वरिष्ठ पत्रकार अरूण शर्मा, उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, पत्रकार कल्याण कोष समिति के पूर्व सदस्य डा वी डी शर्मा, सहित अनेक पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनूप वाजपेयी और अन्य अतिथियों ने 10 पत्रकारों को महासंघ की ओर से स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया ।सम्मानित पत्रकारों में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, दैनिक जागरण के समाचार सम्पादक देवेन्द्र सती, अमर उजाला के बिशन सिंह बोरा, हिन्दुस्तान के विमल पूर्वाल, न्यूज 18 के सुनील नवप्रभात, हिम की लहर के सम्पादक सुशील चमोली, दुनिया टाइम्स के सम्पादक राजीव शर्मा, सेवा भारत टाइम्स के सम्पादक राजीव मैथ्यू, अनन्त ज्योति की सम्पादक सुश्री टीना वैश्य तथा आकाश ज्ञान वाटिका के संचालक वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम जोशी व शामिल है । देवेन्द्र सती कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। इसलिए उनके सम्मान को उनके कार्यालय जाकर दिए जाना तय हुआ।
इस मौके संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय, जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, दीपक गुसाईं के साथ ही अवधेश नौटियाल, नरेन्द्र सेठी आदि अनेक पत्रकार मौजूद रहे। अन्त में महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सभी उपस्थित जनों को आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेश रोहिला ने किया।
