देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने हल्द्वानी रामलीला मैदान के शुद्धिकरण किए जाने का सर्मथन करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिह भट्ट पर तीखा हमला किया है और कहा है कि इससे भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया।
श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की हल्द्वानी रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद वहां हवन आदि करके शुद्धिकरण किए जाने के दोषियों को उचित सजा दिलाने की बात करने के बजाय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शुद्धिकरण करने का समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण की घटना सीधे तौर पर देश के संविधान के विरुद्ध है और एक अपराध है। उन्होंने कहा कि भाजपा के उत्तराखंड अध्यक्ष को इस अपराध के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए सरकार को शुद्धिकरण करने वालों और उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।

गई
