देहरादून। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने राहुल गांधी के 4और 5 जून को दो दिन के उत्तराखंड दौरे को लेकर उत्साह प्रकट किया है। मंजू त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बढेगा और पार्टी मजबूत होगी। कांग्रेस नेत्री का मानना है कि जनता वर्तमान भाजपा सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। महिलाओं का उत्पीड़न, बेरोजगारी और तमाम समस्याओं से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास यह बढ़िया मौका है जब वह जनता के आक्रोश को अपने लिए वोट में बदल सकते है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दौरा पार्टी को मजबूत करने वाला होगा जिसका फायदा अगले चुनाव की तैयारियों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस इस बार निश्चित ही राज्य की नाकारा और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में कामयाब होगी। (भारत नमन ब्यूरो )
