देहरादून, एक जून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 12और 13 जून को दो दिन के प्रवास पर देहरादून आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू यहां भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग करेंगी।
पीआईबी के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 13 जून की सुबह भारतीय सैन्य अकादमी में 158 वें नियमित कोर्स और 141 वे तकनीकी स्नातक कोर्स के समापन पर आयोजित पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनेंगी।
