
देहरादून । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्र ध्वज फहराया गया और देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई।
उत्तराखंड प्रदेश निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष डा जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व अन्य ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

