देहरादून(भारत नमन ब्यूरो)।4 और 5 जून को राहुल गांधी के दो दिवसीय प्रदेश दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का कहना है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में तालमेल की बडी कमी है। भाजपा के विधायक और मंत्री अंतरकलह में उलझे है। जनता सरकार के कामकाज से खुश नहीं है और बदलाव चाहती है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा और मनोज यादव के साथ देहरादून पहंुची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आशारोडी के पास उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी कुमार शैलजा और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी पदाधिकारियो के साथ राहुल गांधी की प्रस्तावित बैठक के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डाॅ. हरक सिंह रावत भी उनके साथ रहे। तत्पश्चात कुमारी शैलजा कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में पाटी्र की प्रदेश प्रभारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रहे है।

इसलिए चुनाव से पहले उन्होंने प्रदेश को दो दिन का समय दिया है। राहुल गांधी 4 जून को अल्मोडा में जनसभा करेंगे और उसके बाद उसी दिन पौडी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जून को राहुल गांधी देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इस मायने में राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा महत्वपूर्ण हो जाता है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वर्तमान में राज्य की भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की बडी कमी है। भाजपा के विधायक और मंत्री आपसी कलह में उलझे हुए है। जनता सरकार के कामकाज से खुश नहीं है और बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और प्रदेश में बदलाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। कुमारी शैलजा ने कहा कि इसलिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने प्रदेश के दौरे पर सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा देनी चाहिए।
प्रदेा गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ता बधाई के पात्र है कि उन्हें दो दिन तक राहुल गांधी सानिध्य और मार्गदर्शन मिलेगा।
बैठक को चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष डाॅ हरक सिंह रावत और चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी सम्बोधित किया। बैठक में पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूयकांत धस्माना, आर्येन्दू शर्मा, विजय सारस्वत, धीरेन्द्र प्रताप,राजेन्द्र शाह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, श्रीमती मंजू त्रिपाठी,डाॅ प्रतिमा सिंह,विरेन्द्र पोखरियाल, लालचन्द शर्मा, अमरजीत सिंह,महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, संजय किशोर, मोहित उनियाल, प्रदीप जोशी, नजमा खान, प्रशान्त ख्ंाडूरी, विनय सारस्वत, हेमा पुरोहित, अनिल बसनेत, यामीन अंसारी, संजय शर्मा, प्रीतम ंिसह आर्य, विनोद कुमार आदि बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
