स्थायी समाधान के लिए सरकार एक्ट लाएगी
देहरादून। रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने विश्वास दिलाया है कि कोई दुकान बंद नहीं होने देंगे और सरकार लोगों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द कोई न कोई रास्ता निकाल लेगी और एक्ट लेकर आएगी।
विधायक काऊ अपने आवास पर मिलने आए एमडीडीए कालोनी केदारपुरम, चंदर रोड डालनवाला आदि क्षेत्रों में एमडीडीए द्वारा भेजे गए सीलिंग के नोटिसों से प्रभावित और भयभीत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
दरअसल एमडीडीए द्वारा सुप्रीम कोर्ट के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों को रोकने संबंधी और ऐसे स्थानों पर पहली बार में सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने के बाद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को सीलिंग के भेजे जा रहे है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी प्रभावित लोग अपना रोजगार खत्म हो जाने के भय के कारण विधायक काऊ से मिले थे। तब विधायक उमेश शर्मा काऊ ने लोगों को एकजुट होने और अपनी दुकानें बंद न करने को कहा था। श्री काऊ ने एमडीडीए सचिव को पत्र लिखकर नोटिसों को निरस्त होने बताना था।
आज फिर विधायक काऊ ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कोई भी व्यक्ति चिंता न करे। किसी की भी दुकान पर सीलिंग नहीं होने दी जाएगी। इसलिए सभी लोग बेफिक्र होकर अपनी दुकानें खोले और काम करें।

सरकार एक्ट लाएगी
रायपुर क्षेत्र के विधायक काऊ ने कहा कि यह समस्या किसी एक क्षेत्र की है बल्कि पूरे देहरादून और प्रदेश की है। इस विषय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देहरादून के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल के साथ भी चर्चा हुई है और सभी समाधान निकालने के कोशिश में लगे है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी ही समस्या को
दूर करने के लिए एक्ट लाएगी। विधायक ने कि 27 अक्टूबर से विधानसभा का सत्र है। संभव है कि इसी दौरान कानून लाया जाए।
आवासीय इलाकों में दुकानों के एरिया को करेंगे कमर्शियल
विधायक काऊ ने लोगों को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार कोशिश करेगी कि आवासीय क्षेत्रों में जितनी जगह में दुकाने या अन्य व्यवसायिक गतिविधि संचालित है, उतनी जगह को कमर्शियल में परिवर्तित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसलिए कोई व्यक्ति परेशान और चिंतित न हो। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि सभी एकजुट रहना है और जरूरी होने पर संघर्ष से पीछे नही हटना है।
इस मौके पर वार्ड नम्बर 58 के पार्षद देवेन्द्र गैरोला देवी भाई, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन के साथ ही केदारपुरम, डालनवाला और दूसरे क्षेत्रों के अनेक प्रभावित लोग मौजूद रहे।
