
देहरादून। स्थानीय डिफेंस कालोनी वार्ड नंबर 58 के पार्षद देवेन्द्र गैरोला देवी भाई ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धाकड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहें है। आशा है कि उनके नेतृत्व में रजत जयंती वर्ष के दौरान उत्तराखंड और अधिक ऊंचाईयों पर जाएगा।

