
देहरादून । कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से भेंट की और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आने से कार्यकर्ताओं में नया जोश है। उन्होंने कहा कि श्री गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी सत्ताधारी भाजपा की अनीतियों के खिलाफ जमकर संघर्ष करेगी और 2027 के चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।
श्रीमती त्रिपाठी ने पार्टी मुख्यालय में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक शर्मा का भी तुलसी का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया।

