
देहरादून ।भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नेत्र पाल मौर्य का भाजपा के देहरादून महानगर धर्मपुर विधानसभा के केदार नगर मंडल में जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मौर्य ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली, पूर्व राज्यमंत्री खेम सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक अनिल बेदी, चमोली प्रभारी पवन भारद्वाज, जिलाध्यक्ष उधमसिंह नगर श्रीकांत राठौर, महानगर उपाध्यक्ष जसवीर सिंह, कर्मराज चौधरी तथा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरिता लिंगवाल आदि मौजूद रहे।

