पार्टी ने जिला और शहरों के अध्यक्ष भी बदले

देहरादून ।कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस में बडा बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को सूबे की कमान सौंपी है। निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा को प्रदेश की कमेटी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रीतम सिंह को कैम्पैन कमेटी का चेयरमेन जबकि डा हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन कमेटी का चेयरमेन नियुक्त किया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। इसके साथ ही पार्टी ने उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष भी बदल दिए। अल्मोडा में भूपेंद्र सिंह भोज, बागेश्वर में अर्जुन चन्द्र भट्ट, चमोली में सुरेश डिमरी, चम्पावत में चिराग सिंह फर्तयाल, देहरादून शहर में डा जसविंदर सिंह गोगी, हल्द्वानी शहर गोविन्द सिंह बिष्ट, काशीपुर शहर अलका पाल, रूद्रपुर शहर ममता रानी, देवप्रयाग में उत्तम असवाल, डीडीहाट में मनोहर सिंह टोलिया, हरिद्वार में बालेश्वर सिंह, हरिद्वार शहर में अमन गर्ग, कोटद्वार में विकास नेगी, कोटद्वार शहर में मीना देवी, नैनीताल में राहुल छिमवाल, पछवादून में संजय किशोर, परवादून में मोहित उनियाल, पौडी गढ़वाल में विनोद सिंह नेगी, पिथौरागढ में मुकेश पंत, पुरोला दिनेश चौहान, रानीखेत में दीपक किरौला, रूडकी में फुरकान अहमद, रूडकी शहर में राजेन्द्र कुमार चौधरी, रूद्रप्रयाग में कुलदीप कंडारी, टिहरी गढ़वाल में मुरारी लाल कंडवाल, उधमसिंह नगर में हिमांशु गाबा और उत्तरकाशी में प्रदीप सिंह रावत को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।
