देहरादून । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड रजत जयंती के कार्याकर्मों में भाग लेने के लिए दो दिनों के प्रवास पर देहरादून आयी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर विधानसभा सभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी



